मधुबनी, अप्रैल 20 -- मो. माजिजद हरलाखी,एक संवाददाता। सोठगांव मधुबनी टोल स्थित मुसहरी टोल में रविवार की रात पूर्व के मामले को लेकर देसी कट्टा के साथ घर मे घुसकर मारपीट करने के मामले में ग्रामीणों ने हथियार समेत दो आरोपित को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपितों की पहचान विक्की सदा व अमर सदा के रूप में बताए गए हैं। इस संबंध में पुलिस ने पीड़ित रामु सदा के लिखित बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर दोनो आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक आरोपितों ने करीब 20 दिन पूर्व पीड़ित के भाई का मोबाइल चुरा लिया था। मांगने पर कुछ दिन में मोबाइल वापस करने का बहाना बनाने लगा। लेकिन 20 दिन बाद पीड़ित जब पुन: मोबाइल मांगने लगा तो दोनो आरोपित देसी कट्टा के साथ उसके घर में घुसकर मारपीट करने लगे। लेकिन पीड़ित परिवार समेत आसपास के ग्रामीणों ने दोनो ...