पूर्णिया, जनवरी 3 -- बडहरा कोठी, एक संवाददाता बडहरा प्रखंड क्षेत्र के रघुवंशनगर पुलिस द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर वाहन जांच के क्रम में बाइक सहित कट्टा एवं एक मोबाइल जब्त किया गया। वहीं इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष शिशुपाल कुमार सिंह ने बताया कि वाहन जांच के क्रम में रघुवंशनगर चौक के समीप से एक बाइक को रोका गया। तलाशी के दौरान जानकीनगर वार्ड चार निवासी सुरेश मंडल के 21 वर्षीय पुत्र रितेश कुमार के पास से एक कट्टा बरामद हुआ जिसे अविलम्ब गिरफ्तार कर कार्रवाई की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.