कट्टा के साथ आरोपी गिरफ्तार न्यायिक हिरासत में भेजा गया
सीतामढ़ी, जून 13 -- सुरसंड। भिट्ठा थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के भलुवाही गांव में छापेमारी कर एक युवक को देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी शेखर मंडल भलुवाही गांव निवासी श्रीनारायण मंडल का पुत्र है। थानाध्यक्ष दीपक पटेल, अपर थानाध्यक्ष रजनीश कुमार व एसआई भवानी कुमारी के नेतृत्व में सशस्त्र बलों के साथ भलुवाही गांव में छापेमारी की गयी। इस दौरान आरोपी शेखर मंडल को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक दी कट्टा भी बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार आरोपी भिट्ठा थाना कांड संख्या 61/26 एवं 63/26 का नामजद अभियुक्त है। आरोप है कि कुछ समय पूर्व उसका देसी कट्टा लहराते हुए एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वायरल फोटो के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की थी। भलुवाही में एक शव के साथ प्रदर्शन करने व पुलिस से बदसलूकी व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.