कट्टा-कारतूस के साथ बाल अपचारी पकड़ा गया, केस दर्ज
गोरखपुर, मई 25 -- गोला, हिन्दुस्तान संवाद। गोला थाना पुलिस ने गश्त के दौरान डंडवापार चौराहे के पास एक बाल अपचारी को अवैध कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ पकड़ा गया। पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। उप निरीक्षक राकेश कुमार सिंह को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गोला-कौड़ीराम मार्ग पर एक युवक अवैध असलहे के साथ खड़ा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो युवक भागने लगा, लेकिन पुलिसकर्मियों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम दीपक उर्फ दीपू जायसवाल निवासी नर्रे, थाना गगहा बताया। उसकी उम्र 17 वर्ष बताई गई है। तलाशी के दौरान उसके पास से एक कट्टा और .315 बोर का जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने आयुध अधिनियम की धाराओं में कार्रवाई की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.