गया, मार्च 8 -- चाकंद थाने की पुलिस ने दो अपराधियों को कट्टा, चोरी की मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि देशिन बिगहा गांव स्थित ईंट भट्ठे के पास कुछ संदिग्ध व्यक्ति हथियार के साथ मौजूद हैं। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और मौके पर पहुंचकर दोनों बदमाशों को धर दबोचा। जब तलाशी ली गई तो उनके पास से दो कट्टा, एक चोरी की बाइक और दो मोबाइल बरामद हुए। गिरफ्तार रवि कुमार उर्फ रवि मांझी व दीपू कुमार दोनों बिथो शरीफ, चाकंद थाना के रहने वाले हैं। पूछताछ के दौरान बरामद मोटरसाइकिल के चोरी की होने की बात सामने आई है। पुलिस अब दोनों की आपराधिक इतिहास खंगाल रही है। इस मामले में थानाध्यक्ष दिनेश कुमार महतो ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.