दरभंगा, जनवरी 15 -- कुशेश्वरस्थान। कुशेश्वरस्थान पूर्वी अंचल के दियारा क्षेत्र स्थित नदी थाना पुलिस ने गत मंगलवार को उसरी गांव में छापेमारी कर एक बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की साजिश को नाकाम कर दिया। पुलिस ने देसी कट्टा और चार कारतूसों को बरामद करने के साथ चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपितों में उसरी गांव निवासी तेज नारायण यादव का पुत्र मदन कुमार यादव, सहरसा जिले के कनेरिया थाना अंतर्गत सुखासन निवासी देवन यादव का पुत्र विकास कुमार यादव, जागेश्वर यादव का पुत्र संजय यादव तथा उपेंद्र यादव का पुत्र सुनील यादव शामिल हैं। नदी थाना अध्यक्ष सुशील कुमार ने बताया कि 13 जनवरी को गश्ती दल को गुप्त सूचना मिली थी कि उसरी गांव में मदन यादव के घर पर दो-तीन बाहरी व्यक्ति हथियार के बल पर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.