सहरसा, फरवरी 7 -- सोनवर्षा राज एक संवाददाता। बसनही थाना क्षेत्र के मंगवार पंचायत के नासी टोला से एक युवक को पुलिस ने कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि व्हाट्सएप के डीपी पर हथियार के साथ फोटो सोशल मीडिया पर नासी टोला निवासी अजित कुमार शर्मा द्वारा पोस्ट वायरल किया गया था। वायरल पोस्ट के आधार पर बसनही पुलिस ने त्वरित कारवाई करते हुए युवक की पहचान कर कट्टा व 6 जिंदा कारतूस के उसके घर से गिरफ्तार किया गया। बरामद अवैध हथियार व कारतूस के साथ गिरफ्तार युवक के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.