कट्टा, प्रतिबंधित टेबलेट व सिरप सहित भारतीय व नेपाली रुपये के साथ एक गिरफ्तार
मधुबनी, अप्रैल 15 -- मदन कुमार झा बेनीपट्टी। 48वीं वाहिनी एसएसबी 'डी' समवाय सीमा चौकी फुलहर एवं हरलाखी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में हरलाखी थाना के फुलहर में देसी कट्टा, बियर, प्रतिबंधित दवा- सीरप, नेपाली एवं भारतीय रूपये के साथ एक बदमाश को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार बदमाश की पहचान इसी थाना के फुलहर गांव के पिंकु कुमार उर्फ पिंटु गिरि के रूप में हुई है। अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को प्रेस कांफ्रंस कर इसकी जानकारी डीएसपी अमित कुमार ने दी है। उन्होने बताया कि जिला पुलिस कप्तान के निर्देशन में 48वी वाहिनी के उपनिरीक्षक सामान्य अमित कुमार, आ.सा. सुनील कुमार,दिलीप कुमार पासवान,हरलाखी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार, एएसआई राजेश कुमार दास, सिपाही सुधीर कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से की गई छापेमारी में यह सफलता मिली है। यह भी पढ़ें- पान दुकान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.