मोतिहारी, मार्च 30 -- केसरिया, निज संवाददाता। केसरिया पुलिस ने सूचना के आधार पर रनिवास के समीप भुंजा दुकान में छापेमारी कर दुकान से एक कट्टा, एक कारतूस, एक दाब, एक मोबाइल व लगभग दो किलो गांजा बरामद किया है। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि इस कांड में भुंजा दुकानदार अवधेश बौद्ध व उनकी पत्नी रूबी देवी को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार पति-पत्नी बिजधरी थाना क्षेत्र के पश्चिमी सुंदरापुर गांव के रहने वाले हैं। मामले में मुकदमा दर्ज पर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...