नई दिल्ली, मई 20 -- पाकिस्तान से भारत में तबाही मचाने और स्लीपर सेल तैयार करने आए खूंखार आतंकी इन दिनों एक अलग ही मिशन पर हैं। लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के आतंकियों में इन दिनों अपनी सूरत सुधारने और मेकओवर कराने की एक अजीब होड़ देखने को मिल रही है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल द्वारा जल्द ही कोर्ट में दाखिल की जाने वाली एक चार्जशीट से खुलासा हुआ है कि भारत में घुसपैठ करने वाले आतंकियों ने अपने खतरनाक मिशन को रोककर ब्यूटी क्लीनिकों के चक्कर लगाए। दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, लश्कर का एक सक्रिय आतंकी उस्मान जट्ट उर्फ चाइनीज पाकिस्तान से भारत में स्लीपर सेल स्थापित करने के इरादे से आया था। लेकिन भारत आकर उसने अपने मिशन को ठंडे बस्ते में डाल दिया और सीधे श्रीनगर के एक नामी क्लीनिक में हेयर ट्रांसप्लांट के लिए पहुंच गया। ऐसा ही एक दूसरा मामला श...