कट्टरपंथी कंटेंट मामले में छापेमारी, एक हिरासत में
नई दिल्ली, अगस्त 8 -- घाटी में कई जगहों पर छापेमारी के दौरान जम्मू-कश्मीर पुलिस की काउंटर-इंटेलिजेंस विंग (सीआईके) ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया। यह कार्रवाई संदिग्ध आतंकी गतिविधियों, ऑनलाइन गलत इस्तेमाल और कथित कट्टरपंथ फैलाने वाले नेटवर्क पर की गई थी। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि कुपवाड़ा, बारामूला, बडगाम, अनंतनाग, शोपियां और बांदीपोरा में ये छापेमारी श्रीनगर के सीआईके पुलिस स्टेशन में दर्ज एफआईआर के सिलसिले में की गई। अधिकारियों ने बताया कि सीआईके ने सोशल मीडिया गतिविधियों की जांच की और सिराज नबी पर्रे नाम के एक संदिग्ध की पहचान की, जो मगाम, बडगाम का निवासी है। पर्रे एक सोशल मीडिया अकाउंट चला रहा था, जिस पर कथित तौर पर चरमपंथी सोच वाला कट्टरपंथी कंटेंट फैलाया जा रहा था। यह भी पढ़ें- कश्मीर के पांच जिलों में तलाशी अभियान तेज
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.