कटौती से नाराज किसानों का उपकेंद्र पर प्रदर्शन
बदायूं, मई 21 -- बिल्सी। तहसील क्षेत्र स्थित नागरझूना बिजलीघर पर बुधवार दोपहर कई गांवों के किसानों ने बिजली कटौती के विरोध में प्रदर्शन किया। किसानों ने आरोप लगाया कि पर्याप्त बिजली न मिलने से उनकी फसलें सूखने लगी हैं और सिंचाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। बेहटा गुसाई, जरावन और गुधनी समेत आसपास के गांवों के किसान बिजलीघर पहुंचे और अधिकारियों के खिलाफ नाराजगी जताते हुए तत्काल बिजली कटौती बंद करने की मांग की। किसान महेश चंद्र, वीरपाल और मुजीब खान ने बताया कि 24 घंटे में केवल दो से तीन घंटे ही लगातार बिजली मिल पा रही है। इससे मक्का की फसल सिंचाई के अभाव में सूखने लगी है। यह भी पढ़ें- कटौती से नाराज किसानों का उपकेंद्र पर प्रदर्शन किसानों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द बिजली आपूर्ति में सुधार नहीं किया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा। प्रदर्श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.