चित्रकूट, मार्च 16 -- चित्रकूट, संवाददाता। मानिकपुर तहसील क्षेत्र में जल संस्थान की संचालित सेमरदहा इकाई में कार्यरत फील्ड वर्कर, श्रमिक और ऑपरेटरों ने मानदेय में कटौती किए जाने के विरोध में कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि अधिकारियों की मिलीभगत से ठेकेदार उनके मानदेय में कटौती कर रहा है। शासन की मंशानुरुप उनको मजदूरी नहीं मिल रही है।डीएम को सौंपे ज्ञापन में अवगत कराया कि वह लोग करीब दो दशक से काम कर रहे है। लेकिन उनको शासन की मंशानुसार मेहनताना नहीं मिल रहा है। उनको 395 रुपये रोजाना के हिसाब से करीब 11850 रुपये मासिक पारिश्रमिक मिलना चाहिए। लेकिन अधिकारियों की मिलीभगत से मानदेय में कटौती कर 6500 रुपये फील्ड वर्कर व श्रमिक एवं ऑपरेटरों को 4350 रुपये मासिक भुगतान किया जा रहा है। आरोप लगाया कि दिसंबर 2024 से इधर उनको एक पैसे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.