सीतामढ़ी, अगस्त 7 -- उत्तमचंद वर्मा सीतामढ़ी। नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में हुई बारिश के बाद बागमती और अधवारा समूह की नदियों में उफान बना हुआ है। जिले के कई जलमापी केंद्रों पर नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। हालांकि जलस्तर में लगातार उतार-चढ़ाव जारी रहने से तटवर्ती इलाकों के लोगों की चिंता बढ़ गई है। बागमती नदी कटौझा, सोनाखान और डूबाधार में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। कटौझा में नदी का जलस्तर खतरे के निशान 55.00 सेंटीमीटर से 1.20 मी तक ऊपर दर्ज किया गया। वहीं सोनाखान में नदी छह सेंटीमीटर तथा डूबाधार में तीन सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। दूसरी ओर ढेंग और चंदौली में नदी का जलस्तर अभी खतरे के निशान से नीचे है। ढेंग में जलस्तर खतरे के निशान से 14 सेंटीमीटर नीचे है। जबकि चंदौली में सुबह की तुलना में शाम तक जलस्तर बढ़ा। फिर भी यह खतरे के निश...