कटौझा में अब भी 1.30 मीटर ऊपर बह रही बागमती
सीतामढ़ी, सितम्बर 27 -- सीतामढ़ी। नेपाल के जलग्रहण क्षेत्र में हुई बारिश के बाद जिले से होकर गुजरने वाली बागमती नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी के बाद अब कमी का दौर जारी है। हालांकि कटौझा और चंदौली में नदी का पानी अभी भी खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है।
कटौझा और चंदौली में जलस्तर कटौझा में बागमती का जलस्तर 56.30 मीटर दर्ज किया गया। जो खतरे के निशान 55.00 मीटर से 1.30 मीटर अधिक है। वहीं चंदौली में नदी 59.17 मीटर पर बह रही है। यहां खतरे का निशान 59.06 मीटर है। इधर ढेंग, सोनाखान और डूबाधार में बागमती का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे आ गया है। अधवारा समूह की नदियों का जलस्तर भी सभी जगह खतरे के निशान से नीचे है। जलस्तर में उतार-चढ़ाव के बावजूद जिले के सभी तटबंध फिलहाल सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
प्रशासन की व्यवस्था जिले में अभी बाढ़ की स्थिति नहीं है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.