महोबा, नवम्बर 29 -- महोबा, संवाददाता। आठवें वेतन आयोग की टर्म्स ऑफ रिफरेंस में पेंशनरों को शामिल करने सहित 18 माह से लंबित डीए के भुगतान की मांग को लेकर पेंशनरों ने चम्मच कटोरी बजाकर विरोध प्रदर्शन किया। शहर में पेशनरों के द्वारा मौन जुलूस निकाला गया। बाद में एसडीएम सदर को ज्ञापन सौंपा। वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स सेवा संस्थान के बैनर तले रविवार को पेंशनरों ने शहर में मौन जुलूस निकाला। महामंत्री बी के तिवारी ने कहा कि पेंशनरों की मांगों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। 18 माह से डी ए के भुगतान के लिए पेंशनर मांग उठा रहे है। डिजिटल परिचय पत्र, पेंशन संगठन के अध्यक्ष,महामंत्री को सचिवालय का पास दिए जाने, चिकित्सा प्रतिपूर्ति दावों को समय से निस्तारित करने की मांग उठाई। पेशनरों के साथ उपेक्षापूर्ण रवैया से पेंशनरों की नॉमनी अंकित नहीं हो पा रही...