बांका, मार्च 18 -- चान्दन (बांका), निज प्रतिनिधि। मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा के दौरान कटोरिया डिग्री कालेज के मैदान पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। इनमें समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत आईसीडीएस द्वारा लगाया गया स्टाल विशेष रूप से आकर्षण का केंद्र बना रहा। स्टाल को आकर्षक एवं व्यवस्थित ढंग से सजाया गया था, जहां "पोषण कलश" को सुंदर रूप में प्रस्तुत कर लोगों को पोषण के प्रति जागरूक किया गया। इस अनोखी प्रस्तुति ने महिलाओं सहित आम लोगों को काफी प्रभावित किया। आईसीडीएस टीम द्वारा मौके पर मौजूद दर्जनों महिलाओं को मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, पोषण अभियान एवं मातृ-शिशु स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। महिलाओं को संतुलित आहार, बच्चों के समुचित विकास और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए...