बांका, मार्च 1 -- कटोरिया (बांका), निज प्रतिनिधि। कटोरिया बाजार स्थित आइडियल होली मिशन आवासीय विद्यालय में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों द्वारा विभिन्न वैज्ञानिक विषयों पर आधारित आकर्षक मॉडल प्रस्तुत किए, जिनमें पर्यावरण संरक्षण, सौर ऊर्जा, जल संरक्षण, विज्ञान के प्रयोग तथा आधुनिक तकनीक से जुड़े मॉडल शामिल थे। विद्यार्थियों की रचनात्मकता और वैज्ञानिक सोच ने सभी को प्रभावित किया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि स्थानीय मोहन पांडे, मनमोहन पोद्दार, आशुतोष तिवारी एवं वार्ड पार्षद उदय कुमार गुप्ता द्वारा फीता काटकर किया गया। स्कूल के निदेशक भीष्म नारायण एवं अतिथियों ने बच्चों द्वारा बनाए गए मॉडलों का अवलोकन किया और उनके प्रयासों की सराहना करते हुए कहा...