कटोरिया में नालंदा के लोग कर रहे कांवरियों की सेवा
बिहारशरीफ, अगस्त 4 -- नालंदा सेवा शिविर में कांवरियों के लिए उपलब्ध है सभी सुविधाएं फोटो : नूरसराय01-बांका जिले के कटोरिया में लगे नालंदा सेवा शिविर में कांवरियों की सेवा करते समाजसेवी अरविंद कुमार सिन्हा। नूरसराय, निज प्रतिनिधि। सुल्तानगंज से देवघर जाने वाले रास्ते में, बांका जिला के कटोरिया में नालंदा सेवा शिविर में जिले के लोग कांवरियों की सेवा कर रहे हैं। परविंदर इंटरप्राइजेज के निदेशक, समाजसेवी अरविंद कुमार सिन्हा ने बताया कि शिविर में कांवरियों के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि यहां श्रद्धालुओं के लिए शुद्ध पेयजल, भोजन, चाय, फल, प्राथमिक उपचार और विश्राम की समुचित व्यवस्था की गई। एक माह तक सेवा का यह सिलसिला निरंतर चलता रहेगा। इससे हजारों कावरियों को राहत मिलेगी। मानव सेवा ही सबसे बड़ी पूजा है और जरूरतमंदों की सहायता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.