बांका, मार्च 15 -- कटोरिया (बांका) निज प्रतिनिधि। नगर पंचायत कटोरिया ने नागरिकों की सुविधा और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट https://katorianagarpanchayat.in को सक्रिय कर दिया है। साथ ही वेबसाइट पर ऑनलाइन पेमेंट गेटवे की सुविधा भी शुरू कर दी है। जिसके तहत अब नागरिक अपने घर बैठे ही वेबसाइट पर लॉग इन करके अपने लंबित या बकाया होल्डिंग टैक्स का ऑनलाइन भुगतान कर सकते हैं। नगर पंचायत के अधिकारियों के अनुसार, इस ऑनलाइन गेटवे के माध्यम से भुगतान करने पर नागरिकों को अपने होल्डिंग टैक्स की पूरी जानकारी, भुगतान का विवरण और रसीद तुरंत उपलब्ध हो जाएगी। इसके साथ ही डिजिटल प्रणाली पारदर्शिता बढ़ेगी और टैक्स संग्रह प्रक्रिया में आसानी होगी। वहीं जो नागरिक तकनीकी कारणों से ऑनलाइन भुगतान नहीं कर पाते, वे सीधे नगर पंचायत कार्यालय, कट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.