बांका, फरवरी 13 -- कटोरिया (बांका), निज प्रतिनिधि। बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 के अंतर्गत शुक्रवार को कटोरिया प्रखंड के तीन परीक्षा केंद्रों पर दूसरी पाली में कंप्यूटर साइंस विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में आयोजित की गई। तीनों केंद्रों को मिलाकर कुल 18 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए और एक भी अनुपस्थित नहीं थीं। कटोरिया बाजार स्थित इंटरस्तरीय उच्च विद्यालय में कंप्यूटर साइंस विषय की परीक्षा में सभी 8 परीक्षार्थी ने परीक्षा दी। वहीं बुनियादी उच्च विद्यालय, करझौंसा में इस विषय के लिए कुल 2 परीक्षार्थी थे, दोनों ने परीक्षा में भाग लिया। प्रोजेक्ट बालिका इंटरस्तरीय उच्च विद्यालय स्थित केंद्र में भी सभी 8 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर प्रशासनिक निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। एसडीपीओ बेलह...