भागलपुर, अगस्त 11 -- बांका से आनंद की रिपोर्ट कटोरिया क्षेत्र के रहने वाले वरिष्ठ आईएएस अधिकारी ज्ञानेश भारती को अंडमान-निकोबार का मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति का आदेश गृह मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी किया गया। ज्ञानेश भारती 1998 बैच के एजीएमयूटी कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। इससे पहले वह भारत निर्वाचन आयोग में उप चुनाव आयुक्त के महत्वपूर्ण पद पर कार्यरत थे। प्रशासनिक सेवा में अपने लंबे अनुभव के दौरान उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली हैं। ज्ञानेश भारती की नई जिम्मेदारी मिलने की खबर से कटोरिया क्षेत्र में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों ने इसे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बताया है। यह भी पढ़ें- ज्ञानेश अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के नए मुख्य सचिव खास बात यह है कि ज्ञानेश भारती के बड़े भाई आनंद वर्धन भी वरि...