कटे होंठ व तालू के मरीजों का आज होगा पंजीकरण
बाराबंकी, अगस्त 19 -- बाराबंकी। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत 20 अगस्त को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैदरगढ़ में शिविर का आयोजन होगा। शिविर में जन्मजात कटे होंठ व तालू के मरीजों का पंजीकरण किया जाएगा। सीएमओ डॉ. रंजन गौतम ने बताया कि चिन्हित मरीजों का निशुल्क ऑपरेशन कराया जाएगा। ऐसे मरीज गुरुवार को शिविर में पहुंच अपना पंजीकरण करा सकते हैं। किसी भी जानकारी के लिए सीएचसी अधीक्षक व सीएमओ कार्यालय से संपर्क कर सकतें हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.