औरैया, अप्रैल 12 -- औरैया, संवाददाता। एसआईआर के बाद सामने आए आंकड़ों ने औरैया की सियासत को नए मोड़ पर ला खड़ा किया है। अब चुनावी चर्चा केवल उम्मीदवारों या मुद्दों तक सीमित नहीं रही, बल्कि 'कितने वोट बचे और कितने कटे'। यही नया राजनीतिक गणित बन गया है। तीनों विधानसभा क्षेत्रों में हजारों वोट कम होने से सभी दल अपनी रणनीति को नए सिरे से तैयार करने में जुट गए हैं। आंकड़ों पर नजर डालें तो तस्वीर बेहद चौंकाने वाली है। औरैया सदर विधानसभा क्षेत्र में वर्ष 2022 के चुनाव में जीत का अंतर 22447 वोट था, जबकि एसआईआर के बाद यहां 46417 वोट कम हो गए हैं। यानी कटे वोट, जीत के अंतर से दोगुने से भी ज्यादा हैं। बिधूना विधानसभा क्षेत्र में स्थिति और दिलचस्प है। यहां 2022 में जीत का अंतर 7765 वोट था, लेकिन अब 32695 वोट कम हो गए हैं। यह आंकड़ा जीत के अंतर से करीब चार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.