कटिहार, मार्च 14 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि आम लोगों को बैंकिंग सेवाएं सरल और सुगम बनाने के उद्देश्य से भारतीय रिजर्व बैंक, पटना की ओर से कटिहार जिले में बैंक कर्मियों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण में जिले के विभिन्न बैंकों के अधिकारियों और कर्मियों को कटे-फटे, गंदे तथा क्षतिग्रस्त नोटों के विनिमय की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान बैंक कर्मचारियों को यह बताया गया कि आम नागरिकों द्वारा जमा किए गए कटे-फटे या गंदे नोटों को किस प्रकार नियमों के तहत बदला जाता है। इसके साथ ही नोटों की सुरक्षा विशेषताओं, असली और नकली नोटों की पहचान तथा ग्राहकों को त्वरित सेवा उपलब्ध कराने के तरीकों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर नोट एवं सिक्का विनिमय सुविधा से संबंधित ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.