पूर्णिया, फरवरी 3 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।भारतीय रिजर्व बैंक के दिशानिर्देशों पर भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा के द्वारा पुराने कटे-फटे नोट एवं सिक्कों के बदलने के लिए एक शिविर का आयोजन आर एन साव चौक पर किया गया। जिसका उद्घाटन क्षेत्रीय कार्यालय के मुख्य प्रबंधक धर्मेंद्र कुमार ने किया। इस मौके पर मुख्य प्रबंधक अमित वर्मा, सुजीत, आशुतोष, विकास पंकज, अमित एवं भारतीय रिजर्व बैंक से पधारे अधिकारीकरण मौजूद थे। इस दौरान पुराने कटे-फटे नोट बदले गये। इसके अलावा 10 व 20 रुपये के नये नोट भी बांटे गये। सैकड़ों की संख्या में जरूरमंद कारोबारियों ने नोट देकर सिक्के लिये। दिन भर शिविर चला जिसका स्थानीय लोगों ने लाभ उठाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.