औरैया, अप्रैल 18 -- अछल्दा, संवाददाता। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत छछुंद के मजरा गौतला में शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में कटे गेहूं के खेत में पड़े भूसे में आग लग गई। आग की लपटें उठते ही आसपास मौजूद किसानों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और किसानों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। गनीमत रही कि समय रहते आग बुझा दी गई, वरना आसपास खड़ी गेहूं की फसल चपेट में आ सकती थी। जानकारी के अनुसार गौतला निवासी जैसीराम पुत्र उजागर सिंह के करीब पांच बीघा कटे गेहूं के खेत में भूसा पड़ा हुआ था। शनिवार को अचानक उसमें आग लग गई। देखते ही देखते आग ने फैलना शुरू कर दिया। मौके पर मौजूद किसानों ने तुरंत बाल्टियों और ट्यूबवेल के पानी से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया और साथ ही फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे अग्निशमन विभाग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.