कटे कनेक्शन पर बिजली विभाग ने भेजा हजारों का बिल
लखीमपुरखीरी, मई 12 -- बिजली विभाग की लापरवाही का एक अजीब मामला सामने आया है, जिसमें करीब दो वर्ष पहले कट चुके बिजली कनेक्शन पर विभाग ने उपभोक्ता को हजारों रुपये का बिल भेज दिया। मामला सामने आने के बाद पीड़ित लगातार चार दिनों से विभागीय कार्यालयों के चक्कर लगा रहा है, लेकिन अभी तक उसकी समस्या का समाधान नहीं हो सका है। इससे उपभोक्ताओं में विभागीय कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी बढ़ती दिखाई दे रही है। राजापुर निवासी श्रीकृष्ण वर्मा ने अपनी दुकान के लिए 2 किलोवाट का कमर्शियल बिजली कनेक्शन लिया था। वह नहर पटरी स्थित डॉन बॉस्को स्कूल के पास संकल्प फार्मेसी नाम से मेडिकल स्टोर का संचालन करते थे। किन्हीं कारणों से उन्हें अपनी दुकान बंद करनी पड़ी। इसके बाद उन्होंने 14 मई 2024 को बिजली विभाग में सभी औपचारिकताएं पूरी करते हुए अपना कनेक्शन कटवा दिया था।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.