कटे कनेक्शन की जांच करने पहुंचे लाइनमैनों को पीटा, मोबाइल और रुपये छीनने का आरोप
इटावा औरैया, जून 22 -- बकेवर। हाईवे किनारे स्थित एक ढाबे पर बकाया बिजली बिल की वसूली और अवैध रूप से जोड़े गए कनेक्शन की जांच करने पहुंचे तीन संविदाकर्मी लाइनमैनों के साथ ढाबा संचालकों और उनके साथियों ने मारपीट कर दी। लाइनमैनों ने कपड़े फाड़ने और वसूली के रुपये छीन लेने का भी आरोप लगाया है। मामले की शिकायत एसडीओ और जेई के साथ थाने में की गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। जेई आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बिजौली गांव से पहले हाईवे किनारे स्थित विशाल ढाबा पर बिजली बिल के लगभग 43 हजार रुपये बकाया थे। बकाया राशि जमा न होने पर शुक्रवार को बिजली विभाग ने ढाबे का कनेक्शन काट दिया था। सोमवार को सूचना मिली कि ढाबा संचालकों ने कटे हुए कनेक्शन को दोबारा अवैध तरीके से जोड़ लिया है। इस पर संविदाकर्मी लाइनमैन हरिओम राजावत, मोहसिन खान और प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.