गोपालगंज, मार्च 20 -- गोपालगंज। श्रम संसाधन विभाग द्वारा गठित धावा दल ने शुक्रवार को कटेया स्थित एक फास्ट फूट की दुकाना पर छापेमारी की। इस दौरान वहां मजदूरी कर रहे एक बाल श्रमिक को मुक्त कराया। धावा दल में कटेया, पंचदेवरी, भोरे व हथुआ के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी व स्थानीय थाने के पुलिस बल शामिल थे। मामले में श्रम अधीक्षक ने संबंधित नियोजक के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शीघ्र करने का निर्देश कटेया के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी को दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.