गोपालगंज, फरवरी 22 -- कटेया। एक संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के बगही बाजार में आयोजित 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ के शुभारंभ के अवसर पर रविवार को भव्य कलश सह शोभा यात्रा निकाली गई। श्रद्धा और उत्साह से ओतप्रोत इस शोभा यात्रा में 500 से अधिक कन्याएं सिर पर कलश धारण कर शामिल हुईं। वहीं सैकड़ों श्रद्धालु भी भक्ति भाव से उनके साथ चल रहे थे। शोभा यात्रा हनुमान सह गायत्री मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर सुल्तानपुर, रामदास बगही, शामदास बगही और धर्मकता होते हुए नन्दपट्टी दुर्गा मंदिर पहुंची। वहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जल भरने की विधि संपन्न की गई, जिसके बाद यात्रा पुनः यज्ञ स्थल पहुंचकर सम्पन्न हुई। शोभा यात्रा के साथ ही चार दिवसीय महायज्ञ कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हो गया। यहां बता दें कि यह महायज्ञ अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.