गोपालगंज, मार्च 10 -- कटेया, एक संवाददाता। स्थानीय थाने के दुबवलिया गांव में होली के दिन हुई मारपीट में तीन लोग जख्मी हो गए। इस मामले में पांच दिन बाद सात नामजद एवं दस अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें उक्त गांव के जितेंद्र साह ने कहा है कि चार मार्च को किसी बात को लेकर गांव के ही शिव साह, निर्मला देवी, रुखी शाह सहित सात नामजद व दस अज्ञात लोग एकजुट होकर मारपीट करने लगे। मारपीट के दौरान उनकी बहन का मंगलसूत्र छीन लिया गया। साथ ही दुकान का गल्ला में रखे 20 हजार रुपए नकदी व एक मोबाइल निकाल लिया गया। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई है। ------- देसी शराब के साथ तीन गिरफ्तार कटेया। स्थानीय पुलिस ने थाना क्षेत्र के तीन स्थानों पर छापेमारी कर 34.4 लीटर देसी शराब के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिर...