गोपालगंज, फरवरी 28 -- कटेया। उत्क्रमित मध्य विद्यालय अमेया पश्चिम में सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक सह डीडीओ रविंद्र पांडेय के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अंकुर राय थे। वक्ताओं ने कहा कि रविंद्र पांडेय ने शिक्षा, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल कायम की। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन मूल्यों की शिक्षा दी और विद्यालय के शैक्षणिक व सांस्कृतिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विकास तिवारी तथा संचालन विश्व रंजन स्वरूप पाठक ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.