गोपालगंज, अप्रैल 17 -- कटेया, एक संवाददाता। स्थानीय थाने के पट्टीपचमवा गांव के समीप कटेया- भोरे मुख्य पथ पर शुक्रवार को हुए सड़क हादसे में एक बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई । मृतक की पहचान बैकुंठपुर गांव निवासी योगेंद्र मिश्र के 40 वर्षीय पुत्र राजू मिश्र के रूप में की गई है। मिली जानकारी के अनुसार राजू मिश्र किसी जरूरी कार्य से कटेया बाजार गए थे। बाजार से घर लौटने के दौरान पट्टीपचमवा गांव के पास मुख्य पथ पर एक अज्ञात वाहन से उनकी बाइक में जोरदार टक्कर हो गई । वे सड़क पर गिर पड़े, उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। जिससे घटनास्थल पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने ही पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस मौके पर पहुंची एवं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मॉडल सदर अस्पताल गोपालगंज भेज दी ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.