गोपालगंज, फरवरी 27 -- कटेया, एक संवाददाता। स्थानीय थाने के दुहौना के पास भरठही गांव में शुक्रवार को सड़क हादसे में एक 50 वर्षीय जीविका सीएम की मौत की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि, दो अन्य लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना के संबंध में बताया गया कि दुहौना गांव के नवाब मद्धेशिया की पत्नी जीविका सीएम मुन्नी देवी प्रखंड के बरवां गांव स्थित जन वितरण प्रणाली दुकान से राशन लेकर अपनी बहू निशा देवी एवं अजय मद्धेशिया उर्फ कल्लू के साथ बाइक से घर लौट रही थी। वे लोग जैसे ही भरठही गांव के ब्रह्म बाबा स्थान के समीप पहुंचे कि उनकी बाइक सड़क निर्माण के लिए प्लांट से तैयार सामग्री लेकर जा रही एक तेज रफ्तार हाईवा की चपेट में आ गई। चालक हाईवा को लेकर बाइक के बेहद करीब लेकर आ गया। जिससे बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे बाइक पर सवार मुन्नी देवी हाईवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.