गोपालगंज, मार्च 13 -- कटेया, एक संवाददाता। बीते बुधवार को सड़क हादसे में गंभीर रूप से जख्मी एक किशोर की शुक्रवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सामदास बगही गांव निवासी स्व. पंचा यादव का 17 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार यादव बुधवार को अपने घर से भगवती नगर बाजार जा रहा था। इसी दौरान वह धर्मकता गांव के पास पहुंचा ही था कि सामने से तेज रफ्तार में आ रही एक अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों और परिजनों ने आनन-फानन में घायल किशोर को इलाज के लिए कसया के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.