गोपालगंज, जनवरी 22 -- कटेया, एक संवाददाता। कटेया नगर स्थित व्यावसायिक सहजन कल्याण समिति के अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर हमा गहमी तेज हो गई है। अध्यक्ष पद के चुनाव की नामांकन प्रक्रिया समाप्त हो गयी है। इस बार दो प्रत्याशी मैदान में डटे हुए हैं। बता दें कि समिति के अध्यक्ष पद पर वर्ष 2019 के पहले अजय पाण्डेय दस वर्षों से लगातार इस पद पर मनोनीत थे। 2019 में पहली बार मतदान हुआ। जिसमें अवध किशोर प्रसाद निर्वाचित हुए। दूसरी बार तीन वर्ष बाद 2022 में मतदान हुआ। जिसमें संतोष गुप्ता निर्वाचित हुए। प्रत्येक तीन वर्षों बाद होने वाले चुनाव का कार्यकाल पूरा हो चुका है। इस बार 25 जनवरी को मतदान होना है। नामांकन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद दो प्रत्याशी अवध किशोर प्रसाद एवं राकेश जायसवाल मैदान में है। जिनके बीच सीधा मुकाबला होगा। इस मतदान में कुल 805 मत...