गोपालगंज, अप्रैल 16 -- कटेया, एक संवाददाता। स्थानीय थाने के गुलौरा गांव में विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर एक युवक से 2 लाख 16 हजार रुपए की ठगी कर ली गई । इस मामले में थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिसमें गोपालपुर थाना क्षेत्र के गुलौरा निवासी व्यास सिंह ने आरोप लगाया है कि कटेया थाना क्षेत्र के बाबू जमुनहा निवासी रंजीत यादव द्वारा भाट पोइया पेट्रोल पंप के समीप रिया गल्फ सेंटर नाम से कार्यालय चलाया जाता है। इसी कार्यालय के माध्यम से उनके पुत्र बृजेश कुमार सिंह को किर्गिस्तान में एयरपोर्ट पर नौकरी दिलाने का झांसा दिया गया। यह भी पढ़ें- ठगों को पकड़ने के लिए दो देशों की दौड़ लगा रहा ओमबहादुर पासपोर्ट, वीजा और हवाई टिकट के नाम पर अलग-अलग तिथियों में उनसे कुल 2.16 लाख रुपए लिए गए। इसके बाद युवक को दिल्ली से अल्माटी के लिए फ्लाइट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.