गोपालगंज, फरवरी 10 -- कटेया, एक संवाददाता। स्थानीय पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी थाना क्षेत्र के महंथवा गांव निवासी परशुराम यादव बताया जाता है। बताया गया कि उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के बड़ीहादल गांव निवासी मिथिलेश कुमार पांडेय ने कटेया थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी। जिसमें कहा था कि महंथवा गांव का परशुराम यादव सिंगापुर भेजने का झांसा देकर 21 लोगों से कुल 46 लाख 20 हजार रुपए लेकर किसी को भी विदेश नहीं भेजा। पैसा मांगने पर अनाकानी करता था एवं धमकी देता था। उन लोगों को आकर्षक नौकरी और बेहतर वेतन का सपना दिखाकर उनसे अलग-अलग किस्तों में रुपए वसूले थे। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से वह फरार चल रहा था। इसी बीच पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि वह अप...