गोपालगंज, मार्च 25 -- कटेया, एक संवाददाता। स्थानीय प्रखंड स्थित सभागार में बुधवार को वार्ड सदस्यों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीपीआरओ दीपशिखा कुमारी ने की। इस दौरान प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायतों से आए वार्ड सदस्यों को विभिन्न विकास योजनाओं और उनके क्रियान्वयन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में मोक्षधाम, शवदाहगृह, श्मशान घाट एवं कब्रिस्तान की घेराबंदी सहित अन्य आवश्यक जनहित से जुड़े कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही योजनाओं के सही संचालन और निगरानी के तरीकों से भी वार्ड सदस्यों को अवगत कराया गया। प्रशिक्षण सत्र में बीपीआरओ, पंचायत सचिव अनुराग कुमार एवं प्रखंड कार्यपालक सहायक अरुण कुमार बर्नवाल द्वारा वार्ड सदस्यों का मार्गदर्शन दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.