गोपालगंज, अप्रैल 1 -- कटेया। स्थानीय थाने के एक गांव से एक युवती को बहला-फुसलाकर भगाने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में युवती के भाई ने दो महिला सहित तीन लोगों के विरुद्ध स्थानीय थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें कहा है कि 29 मार्च की रात करीब 9:30 बजे गांव के ही एक युवती उसकी बहन को अपने घर बुलाकर ले गई। जहां पहले से मौजूद एक अन्य युवती के साथ मिलकर उसकी बहन को अपने भाई के साथ भगा दी। उक्त युवती की इसी माह शादी तय थी। रिश्तेदारों में कार्ड भी बंट चुका है। उक्त युवती घर से जाते समय शादी के लिए रखे गए करीब दो लाख रुपए मूल्य के गहने, 50 हजार नगदी एवं अपना आधार कार्ड भी साथ लेकर गई है। पुलिस आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...