गोपालगंज, मार्च 13 -- कटेया, एक संवाददाता। स्थानीय थाने के दर्जीपट्टी गांव में रुपए के लेनदेन को लेकर एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया। जिससे युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी युवक का इलाज पंचदेवरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। इस मामले में चार लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। मिली जानकारी के अनुसार दर्जीपट्टी गांव के संतराज कुमार गत वर्ष 17 फरवरी को अपने ही गांव के गोविंद यादव से 30 हजार रुपए उधार लिया था। इस वर्ष गोविंद यादव के कहने पर वे सारे पैसा लौटा दिया। यहां तक कि अधिक भी दे दिया। इसके बावजूद आरोपितों द्वारा लगातार रुपए की मांग की जा रही थी। इसी क्रम में वह अपने खेत में काम कर रहे थे। तभी गोविंद यादव व अभिषेक यादव उनपर गाली-गलौज करते हुए चाकू से हमला कर दिया। वहां मौजूद एक व्यक्ति के हस्तक्षेप के बाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.