गोपालगंज, मार्च 9 -- कटेया, एक संवाददाता। स्थानीय थाने के रामपुर कला गांव में गुरुवार की रात एक तिलक समारोह में हुई मारपीट के मामले में दूसरे पक्ष ने भी प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें दूसरे पक्ष से सुरेंद्र यादव की पत्नी मलवी देवी ने कहा है कि भिखारी पांडेय के घर तिलक समारोह में उनके घर के सदस्य भी भोजन करने गए थे। तभी भिखारी पांडेय ,पप्पू पांडेय सहित करीब दस लोगों ने हमला कर दिया। हमले में उनके घर के कई सदस्य घायल हो गए। उनके पति सुरेंद्र यादव के सिर में गंभीर चोटें आईं। उनका इलाज गोरखपुर चल रहा है। बता दें कि इस मामले में पहले पक्ष से भी नौ नामजद व 20 अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई जा चुकी है। जिसमें पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दूसरे पक्ष के पांच लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.