गोपालगंज, मार्च 10 -- कटेया, एक संवाददाता। स्थानीय थाने के डीह बगही गांव में पुलिस ने एक अधजला शव बरामद किया है। बरामद शव की पहचान डीह बगही गांव के रामसागर बिन के पुत्र बलराम बिन उर्फ रिंकू प्रसाद बिन की पत्नी इंदु देवी के रूप में की गयी है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि उक्त गांव में एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थिति में जलाया जा रहा है। जिसे परिवार वाले जलाने का प्रयास कर रहे हैं। पुलिस मौके पर पहुंचकर अधजली लाश को बरामद कर ली। साथ ही मौके से रामसागर बिन को हिरासत में ले लिया। मृतका की शादी 2009 में हुई थी। उसका पति विदेश रहकर रोजी-रोटी का काम करता है। मृतका अपने बच्चों को लेकर गोरखपुर रहती थी। अभी कुछ दिन पहले ही घर आई थी। इसे दो लड़की और एक लड़का है। बड़ी लड़की 15 साल की है जबकि, सबसे छोटी 10 साल की है। फिलहाल पुलिस शव ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.