गोपालगंज, अप्रैल 7 -- कटेया। नगर पंचायत के खुरहुरिया वार्ड में भूमि विवाद में हुई मारपीट में एक महिला सहित तीन लोग जख्मी हो गए। इस मामले में पांच लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिसमें रामप्रवेश गोंड की पत्नी गुलाबी देवी ने आरोप लगाया है कि उनके मोहल्ले के रामाशंकर गोंड उनके दरवाजे पर पहुंचे और दीवार जोड़ने की बात कहने लगे। इस पर उन्होंने नापी कराने की बात कही। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया। इसके बाद रामाशंकर गोंड, हीरामन गोंड सहित पांच लोग लाठी-डंडा लेकर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। बचाने के लिए आए उनके पति व पुत्र को भी मारपीट कर जख्मी कर दिया। -------- घर से बुलाकर किया हमला कटेया। स्थानीय थाने के गौरा गांव में घर से कुछ दूरी पर ले जाकर एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला कर दिया गया। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो ...