गोपालगंज, मार्च 27 -- कटेया, एक संवाददाता। स्थानीय थाने के राजापुर गांव में जमीन पर जबरन कब्जा करने का विरोध करने पर दो महिलाओं को मारपीट कर जख्मी कर दिया गया। इस मामले में चार नामजद एवं 20 अज्ञात लोगों के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिसमें गफूर अंसारी की पत्नी सलमा खातून ने आरोप लगाया है कि उनकी खातियानी जमीन है। जिस पर गोपालगंज व्यवहार न्यायालय में मुकदमा विचाराधीन है। इस बीच बीते 24 मार्च को हदीस मियां, मुर्तजा अंसारी, अहमद अंसारी, मदीना खातून और 20 अज्ञात लोग जबरन उस जमीन पर निर्माण कार्य शुरू कर दिए। जब उन्होंने अपनी जेठानी नुरेशा खातून के साथ मिलकर इसका विरोध किया, तो सभी लोगों ने उनपर हमला कर दिया। मारपीट में दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। हल्ला सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद सभी आरोपित वहां से फरार ...