गोपालगंज, अप्रैल 19 -- कटेया, एक संवाददाता। स्थानीय थाने के एक गांव से एक किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में उक्त किशोरी की मां ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उक्त किशोरी की मां के अनुसार 13 अप्रैल को सुबह उनकी 15 वर्षीय पुत्री घर से अचानक लापता हो गई। आसपास काफी खोजबीन की गई ,लेकिन उसका कोई सुराग नही मिला। उन्हें पता चला कि पड़ोसी गांव का एक युवक अपनी सहयोगियों के साथ मिलकर उनकी पुत्री को बाइक पर बैठाकर उत्तर प्रदेश के फाजिलनगर ले गया है। उनकी पुत्री से घर के आभूषण भी साथ ले गई है। जब उनलोगों ने आरोपित के घर जानकारी लेने पहुंचे, तो युवक के घरवाले एक दिन में लड़की को वापस बुलाने का आश्वासन दिया। लेकिन अब तक उसका कोई पता नही चल सका है। पुलिस मामले की प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुट गई है। ------...