गोपालगंज, मार्च 15 -- कटेया, एक संवाददाता। स्थानीय थाने के तेतरिया रिखई गांव में नहर प्रमंडल की अधिकृत जमीन को अपना बताकर बेचने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस मामले में दो लोगों के विरुद्ध थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जानकारी के अनुसार थाने के माफी गुरिआव निवासी विश्वनाथ महतो ने कटेया थाने में आवेदन देकर तेतरिया रिखई निवासी अंबिका ठाकुर एवं ठाकुर विक्रम पर नहर प्रमंडल की जमीन को अपना बताकर 10 लाख रुपए में बेचने का आरोप लगाया था। आवेदन के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी । पुलिस पदाधिकारी वरुण कुमार झा को गुप्त सूचना के आधार पर एक आरोपित ठाकुर विक्रम के घर पर छापा मार कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया । दूसरे आरोपित की गिरफ्तारी के लिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.