गोपालगंज, जनवरी 27 -- कटेया, एक संवाददाता। क्षेत्र के सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थानों में 77 वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर झंडोत्तोलन कर राष्ट्रगान गाया गया और देश की आज़ादी व संविधान के महत्व को याद किया गया। प्रखंड मुख्यालय पर प्रमुख माधुरी मिश्रा, नगर पंचायत कार्यालय पर नगर अध्यक्ष राजेश राय, थाना पर थानाध्यक्ष ओमप्रकाश चौहान सहित सभी विद्यालयों एवं प्रमुख संस्थानों पर उनके प्रधानों द्वारा झंडोत्तोलन किया है। बच्चों द्वारा देशभक्ति गीत, भाषण और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिससे पूरा माहौल देशभक्ति से सराबोर हो गया। मौके पर बीडीओ अर्चना कुमारी, आनन्द मिश्र, जीतेन्द्र द्विवेदी, मनोज तिवारी, शैलेश चौबे, तमाम जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, शिक्षक, छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.