गोपालगंज, दिसम्बर 30 -- कटेया, एक संवाददाता। स्थानीय थाने के पटोहवा गांव में 29 दिसंबर को दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में दोनों पक्षों से 6 लोग जख्मी हो गए। इस मामले में दोनों तरफ से प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। प्राथमिकी में एक पक्ष से सुगांती देवी ने आरोप लगाया है कि वह अपने दरवाजे पर बैठी थी, तभी इसी गांव के चार लोग उसके घड़ारी पर ईंट रखने लगे। जब उसने मना किया तो वे लोग उसे मारपीट कर जख्मी कर दिए। बचाने के लिए जब उनका पोता विपिन सिंह एवं बहू सरीता देवी आए तो उन्हेंभी मारपीट कर जख्मी किया गया एवं गले से मंगलसूत्र छीन लिया गया। इन सभी को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पंचदेवरी ले जाया गया। जहां विपिन कुमार की स्थिति गंभीर होने से उसे सदर अस्पताल गोपालगंज रेफर कर दिया गया । इस मामले में सुगांती देवी ने अपने ही पड़ोसी संतोष सिंह, रेख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.